फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bank strike: Lines outside ATMs

बैंक में हड़ताल: एटीएम के बाहर लगी लाइनें

Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bank strike: Lines outside ATMs
कुल्लू में हड़ताल के चलते एटीएम से पैसे निकलाने के लिए लगी लाइन। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते शुक्रवार को भी जिले की 21 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। ऐसे में बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को कैश के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दो दिन की हड़ताल का दबाव एटीएम पर भी पड़ा। जिला मुख्यालय में कहीं कैश खत्म तो कहीं एटीएम आउट ऑफ ऑर्डर दिखे। जिन एटीएम में कैश था, उनमें भी लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिन शुक्रवार समय 11:30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप अलग-अलग बैंकों के चार एटीएम एक साथ हैं। इन सभी एटीएम में कैश निकालने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी रहीं। दोपहर 12:15 बजे लोअर ढालपुर में एसबीआई के एटीएम में भी उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली। करीब 12:50 बजे पीएनबी ढालपुर के एटीएम में भी यही स्थिति रही। 1:30 बजे बीडीओ कार्यालय ढालपुर के पास के एटीएम में कैश नहीं मिला।
विज्ञापन

साथ के दोनों एटीएम भी ऑउट ऑफ ऑर्डर दिखे। उपभोक्ता सुभाष, रोनिका, सोनिया, अतुल और शिवम ने कहा कि बैंक कर्मियों की हड़ताल का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उधर, अग्रणी जिला प्रबंधक पामा छेरिंग ने कहा कि शुक्रवार को भी 21 बैंक शाखाएं बंद रही हैं। दूसरे दिन 100 फीसदी कामकाज ठप रहा है। कहा कि हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा है। एटीएम में कैश रखने के निर्देश कर्मचारी को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed