फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar got a gift of crores

बंजार को मिली करोड़ों की सौगात

Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Banjar got a gift of crores
बंजार (कुल्लू)। हर घर में नल से जल के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 2200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल जीवन मिशन में पिछले दो सालों में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। केंद्र ने वर्ष 2021 के लिए 1405 करोड़ रुपये की राशि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के लिए स्वीकृत की है।
विज्ञापन

बंजार में 2.33 करोड़ की मोहनी खाबल पेयजल योजना का शिलान्यास किया, जिससे 3144 लोगों को लाभ होगा। जल जीवन मिशन के तहत भी 1.38 करोड़ की योजना की आधारशिला रखी। इससे 4696 लोगों को फायदा होगा। 1.36 करोड़ की लागत की धारु रोपा शिराई उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 90 लाख की कोटला हुरला योजना की आधारशिला रखी। इससे पहले जल शक्ति मंत्री ने बंजार को करोड़ों की सौगात देते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास किया। वे शनिवार को बंजार के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। जल शक्ति, बागवानी, राजस्व और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंजार के ऊपरी क्षेत्र के लिए 50 करोड़ का एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जाए, जिससे गर्मियों में पेयजल की समस्या का हल हो सके। तीर्थन बाढ़ सुरक्षा के तहत 41.51 करोड़ रुपये खर्च होना प्रस्तावित है। मोहनी खाबल और इसके साथ लगते क्षेत्र के लिए 55.78 करोड़ रुपये की एक अन्य पेयजल योजना भी प्रस्तावित है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन, मंडलाध्यक्ष बलदेव महंत, एसडीएम बंजार हेमराज वर्मा, चीफ इंजीनियर जल शक्ति विभाग मंडी जोन धर्मेंद्र गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनता को सीवरेज योजना से जोड़ने के लिए 10 करोड़ की घोषणा
बंजार क्षेत्र के लिए 14.12 करोड़ की अन्य पेयजल योजना सहित एडीबी के तहत 18.31 करोड़ और करीब 10 करोड़ की अन्य योजनाओं पर भी जल शक्ति विभाग सिरे चढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने नगर पंचायत बंजार की जनता को सीवरेज योजना के तहत जोड़ने के लिए 10 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2025 तक हर गांव में पहुंचेगी सड़क
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते साढ़े तीन सालों में बंजार में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड 126 सड़कें बनाई गई। बंजार में वर्ष 2025 तक हर गांव में सड़क पहुंचेगी। बंजार बाईपास के लिए 7.31 करोड़ रुपये की योजना जल्द सिरे चढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed