{"_id":"663f545e007b0ce3240cc641","slug":"banjar-fair-will-start-from-15th-may-kullu-news-c-89-1-ssml1015-122495-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार मेला 15 मई से होगा शुरू, क्षेत्र के देवी-देवता बढ़ाएगें शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार मेला 15 मई से होगा शुरू, क्षेत्र के देवी-देवता बढ़ाएगें शोभा
Sun, 12 May 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 12 May 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेला 15 से 19 मई तक मनाया जाएगा। आराध्य देवता शृंगा ऋषि समेत घाटी के 12 से अधिक देवी-देवता मेले की शोभा को बढ़ाएगें। वहीं, मेले में तंबोला आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। रेडक्रॉस यूनिट बंजार की ओर से इसका संचालन किया जाएगा। मेले का आगाज पांच कोठी के प्रमुख देवता शृंगा ऋषि की शोभायात्रा से आरंभ होगा। इसमें घाटी के देवी-देवता लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर शामिल होंगे। इस साल पंचायत समिति बंजार और देवता कमेटी शृंगा ऋषि घाटी के पांच दिवसीय मेले को संयुक्त रूप से मनाएगी।
जिला स्तरीय मेले में उपमंडल बंजार की हर एक पंचायत से एक महिला मंडल की महिलाएं पारंपरिक परिधानों (कुल्लवी पट्टू और धाटू) में सजकर नाटी की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मंच प्रदान किया जाएगा। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
जिला स्तरीय बंजार मेला के नव नियुक्त अध्यक्ष कमलेश ठाकुर और उपाध्यक्ष इंद्र देव शर्मा ने कहा कि इस वर्ष जिला स्तरीय बंजार मेला आचार संहिता को ध्यान में रखकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा। मेले में देव परंपराओं को पौराणिक रीति-रिवाजों के अनुसार निभाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि तहसीलदार बंजार रमेश कुमार और खंड विकास अधिकारी मान सिंह को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि थाना प्रभारी बंजार राम लाल ठाकुर कानून व्यवस्था को देखेंगे।