फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar fair... thousands of people became witness to the grand meeting of Gods

Kullu News: बंजार मेला... भव्य देवमिलन के गवाह बने हजारों लोग

Thu, 15 May 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 May 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Banjar fair... thousands of people became witness to the grand meeting of Gods
बंजार में देवता श्रृंगा ऋ​षि के आगमन से शुरू हुआ बंजार मेला।-संवाद
शृंगा ऋषि के आगमन से जिला स्तरीय बंजार मेले का आगाज, पांच दिन तक चलेगा उत्सव
विज्ञापन

अस्थायी शिविरों में विराजमान हुए देवी-देवता, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। देवता शृंगा ऋषि के आगमन से जिला स्तरीय बंजार मेले का आगाज हो गया है। आधा दर्जन से अधिक देवी-देवताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर हारियानों के साथ मेले में शिरकत की।
देवी-देवताओं के आगमन से भव्य देव मिलन का नजारा देखने को मिला। मेले के शुभारंभ से लेकर पांच दिन तक देवी-देवता मेला मैदान में लगे अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे और लोगों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन

19 मई तक चलने वाले मेले में देव, लोक संस्कृति की झलक दिखेगी। खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। गुच्छी के व्यापार के लिए प्रसिद्ध बंजार मेले का कुल्लू और मंडी के लोगों को खासा इंतजार रहता है। अधिकारिक तौर पर बंजार मेले का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंजार और आनी उपमंडल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। बंजार और निरमंड क्षेत्र को आपस में जोड़ने के लिए वाया बशलेऊ जोत होते हुए सड़क निर्माण की सरकार से मांग की जाएगी। अभी इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के लिए मार्ग बनाया जा रहा है। उन्होंने बंजार के मिनी कलाकेंद्र में बनने वाले शौचालय और ड्रेसिंग रूम के लिए तीन और कलाकेंद्र के विस्तार के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। कहा कि मुख्यमंत्री के बंजार दौरे के दौरान बंजार को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मांग की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed