फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   banjar fair

कुल्लू मनाली लागा मेला... पर मचा धमाल

Fri, 20 May 2016 09:48 PM IST
कुल्लू/ बंजार
कुल्लू/ बंजार Updated Fri, 20 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
banjar fair
जिला स्तरीय बंजार मेंले की अतिंम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुती देते हिमाचल के लोक गायक कुलदीप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

 जिला स्तरीय बंजार मेले की अंतिम संध्या हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी नाटियों पर युवाओं को खूब नचाया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में एचपीएमसी कुल्लू व लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने ...लागा डोलक रा धमाका म्हारा हिमाचल बड़ा बांका, ...कुल्लू मनाली लागा मेला इंद्रा आंदी किवे न, शेड़ा लागा तेरे देशा न बबली प्यारिए, ...घंटी बाजी फोना री तेरे परसा, ..साहिबा री ए बीबिए रंग लाणा की चूना हो, ...सूरमणिए हो मेरी सूरमणिए हो आदि गीतों पर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकार बलदेव शर्मा ने ...जाने क्या होगा मोला रे गीत पेश किया।  नवनीत भारद्वाज और हरबंस नामधारी ने कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट किया।

विज्ञापन


सुरसंगम चौपाल के कलाकार मोहन वरागटा ने ..ठंडा पानी आगे मजनूं, जगदीश शर्मा और मानचंद ने ....सूरज लागा डुबदा लागी पौड़दी छांव, ..रिमझिम लागे बरखा गीत गाकर वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकार रोशन पालसरा व जगदीश ने ...तेरा मेरा प्यार अडिए बचपना रा गीत सुना कर तालियां बटोरीं। राकेश शर्मा ने ...आजकल री शौहरी यारा प्यार ब्यार नहीं जाणदी गीत पेश किया।  मलेश ने ..तारा रा रारीए धारा पौई धुईं व अयूब खान ने ...चक्की पर थवा रखाई जांवा गीत गाकर वाहवाही लूटी। रीना ठाकुर ...मेरे सपनों की रानी कब आएगी, सोहन सागर ने आने से उसके आए बहार फिल्मी गीत पेश किया। वायस ऑफ कार्निवाल रहे हेमराज ने ...खाईके पान बनारस वाला, ..सनम रे गीत गाया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्वा देवी, अध्यक्ष समिति हेत राम, सुरेंद्र शर्मा और सुरेंद्र शौरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed