फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bandal Panchayat will have its own building constructed with the expenditure of Rs. 1.14 crore

Kullu News: 1.14 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगा बंदल पंचायत का अपना भवन

Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bandal Panchayat will have its own building constructed with the expenditure of Rs. 1.14 crore
औपचारिकताएं पूरी कर मंजूरी के लिए भेजा प्रस्ताव, जल्द काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

पंचायत के लोगों को अब नहीं लगानी पड़ेगी दस से 15 किलोमीटर की दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की बंदल पंचायत का भवन जल्द बनाया जाएगा। पंचायत ने भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पांच साल पहले पूईद पंचायत का विभाजन हुआ था। इसके बाद बंदल, चौकीडोभी और पूईद पंचायतों का गठन किया गया था। इसके बाद पूईद पंचायत के पंचायत भवन में ही बंदल पंचायत का कामकाज चलता रहा। बंदल पंचायत की ओर से पंचायत भवन बनाने के लिए प्रयास किए गए। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द भवन का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बंदल पंचायत का भवन बनने से पंचायत के बाशिंदों को फायदा होगा। पंचायत के कामकाज निपटाने के लिए लोगों को 10 से 15 किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वर्तमान में पूईद पंचायत का कार्यालय चौकीडोभी में है। यह ब्यास नदी के किनारे बसे रामशिला से करीब दो किमी दूर है। अब लोगों को भी पंचायत भवन बनने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अधिकारी दया राम ने कहा कि पंचायत भवन के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed