फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Balley bridge to be built spending rupees 70 lakh for Solang village

70 लाख से बनेगा सोलंग गांव के लिए बैली ब्रिज

Sun, 04 Sep 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Balley bridge to be built spending rupees 70 lakh for Solang village
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। अगस्त माह में ब्यास नदी में आई बाढ़ से सोलंग गांव को जोड़ने वाला पुल बह गया है। हालांकि अभी अस्थायी पुलिया बनाकर ग्रामीणों को राहत दी जा रही है लेकिन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब यहां पर बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने एक महीने के भीतर गांव के लिए बैली ब्रिज का निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था। इसी के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने बैली ब्रिज निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बजट की मंजूरी के लिए एस्टिमेट बनाकर मुख्य कार्यालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसका कार्य पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार बैैली ब्रिज के निर्माण पर 70 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

15 अगस्त को सोलंग गांव को जोड़ने के लिए अस्थायी पुलिया ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण टूटने से बह गई थी। पुलिया पार कर रहे दो किशोरों की भी इस हादसे में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में रहा। हादसे के बाद शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोलंग गांव को जोड़ने के लिए बैली ब्रिज का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए। लोक निर्माण विभाग ने इस पर कार्य कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मौके का निरीक्षण करने के बाद बैली ब्रिज के निर्माण के लिए जगह तय कर ली गई है। पुलिस की लंबाई आदि को मद्देनजर रख 70 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर आला अधिकारियों को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि बैली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैली ब्रिज बनाने के लिए प्राथमिक प्रक्रिया को विभाग ने पूरा कर लिया है। बैैली ब्रिज बनाने के लिए लगभग 70 लाख का एस्टिमेट आला अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सात साल से पुल के इंतजार में सोलंग के बाशिंदे
सोलंग गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक पुल बनाने की जरूरत है। करोड़ों रुपये का बजट पुल निर्माण को भी मंजूर हुआ है। नए ठेकेदार की लापरवाही के कारण पुल का कार्य समय पर पुरा नहीं हुआ। सात साल से पुल का कार्य अधर में लटका हुआ है। लिहाजा, इस पुल निर्माण की प्रक्रिया पुन: शुरू करने के साथ ही ग्रामीणों को स्थायी तौर पर समस्या से निजात दिलाने के लिए बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed