फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bagipul-Nagadi road to be constructed at a cost of 3.15 crore.

Kullu News: बागीपुल-नगाड़ी सड़क का 3.15 करोड़ से होगा निर्माण

Thu, 20 Aug 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bagipul-Nagadi road to be constructed at a cost of 3.15 crore.
बागीपुल-नगाडी सडक़ का भूमि पूजन करते मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर। संवाद
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के बागीपुल-नगाड़ी को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण सड़क का शिलान्यास किया गया। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। 3.15 करोड़ रुपये की राशि से करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

बागीपुल-नगाड़ी सड़क लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मांग रही है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। किसानों-बागवानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

वहीं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों को मुख्य सड़क से बेहतर संपर्क मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निरमंड जगदीप सिंह राठौर, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, ग्राम पंचायत चायल के प्रधान देवी सिंह ठाकुर, दलीप जाशी, नोर पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article