Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bagan School became the winner in one-act play competition

Kullu News: एकांकी स्पर्धा में बागन स्कूल बना विजेता

Sat, 18 Oct 2025 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Bagan School became the winner in one-act play competition
भारत-पाक विभाजन की दिखाईं झलकियां
विज्ञापन

एकल गीत में आनी, समूहगान में सुल्तानपुर प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के 32 विद्यालयों की 348 छात्राएं भाग लिया।

छात्राओं ने दो दिनों तक एकलगान, एकांकी नाटक, संस्कृत गीतिका, संस्कृत श्लोक और शास्त्रीय संगीत व नृत्य आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। ऐसे में एकांकी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित रहा। इसमें दोनों देशों के विभाजन की झलकियां दिखाई। थरास ने द्वितीय स्थान पाया। एकल लोकगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय आनी विजेता। नग्गर ने दूसरा व तांदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल शास्त्रीय लोकगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर ने प्रथम, त्वार ने द्वितीय और कोटला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी ने पहला, दलाश ने दूसरा और हरिपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत गीतिका में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर ने प्रथम, त्वार ने द्वितीय और हरिपुर तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत श्लोक उच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय आनी ने पहला, शैंशर ने दूसरा तथा नित्थर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर ने प्रथम, आनी और सैंज ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पाया। वाद्य यंत्र संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय आनी ने पहला और सुल्तानपुर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय आनी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed