{"_id":"650344a49edcf77b2b07d324","slug":"ayushman-bhava-campaign-will-run-in-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6942-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में चलेगा आयुष्मान भव: अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में चलेगा आयुष्मान भव: अभियान
Thu, 14 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य योजनाओं की शत प्रतिशत कवर
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य योजना के व्यापक विस्तार के लिए समर्पित इस अभियान को 13 सितंबर को लांच किया है। यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा।
यह बात उपायुक्त राहुल कुमार ने वीरवार को जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने आयुष्मान भव अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे।
अभियान के अंतर्गत लोगों को अंगदान तथा रक्तदान के प्रति भी जागरूक किया जाएगा तथा जिले में मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी के विशेषज्ञ डॉक्टर जिले के लोगों की अलग-अलग बीमारियों की जांच करेंगे। जल्द ही समय अवधि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम सभाओं, पोषण समितियों, जन आरोग्य समितियों का सहारा लिया जाएगा।
दो अक्तूबर को ग्राम सभा का आयोजन और स्वास्थ्य केंद्रों में सामूहिक जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक शिक्षा विभाग सुरेश विद्यार्थी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशीला और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद