फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Awareness mock drill conducted amid snowfall in Keylong

Kullu News: केलांग में बर्फबारी के बीच करवाई जागरूकता मॉकड्रिल

Sun, 05 Apr 2026 04:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 04:29 AM IST
विज्ञापन
Awareness mock drill conducted amid snowfall in Keylong
लाहौल के केलांग में मॉकडि्रल करते हुए।-संवाद
लाहौल में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर करवाए कार्यक्रम
विज्ञापन

शेक-आउट अभ्यास और जागरूकता रैली भी निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में कांगड़ा भूकंप की 121वीं वर्षगांठ पर शनिवार को आपदा जागरूकता दिवस मनाया। इस मौके पर जिले के सभी खंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में जागरूकता एवं आपदा की तैयारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
एसडीएम कुनिका एकर्स ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत यह आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य भूकंप संभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क और जागरूक करना रहा। जिला मुख्यालय में भारी बर्फबारी के बीच जागरूकता मॉकड्रिल करवाई गई और जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न 11:00 बजे एक साथ शेक आउट ड्रिल (ड्रॉप, कवर एंड होल्ड ऑन) करवाई गई। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित निकासी का अभ्यास भी करवाया। आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय बेहद जरूरी है, जिससे जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की बजाय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। केलांग में भारी बर्फबारी के बावजूद डीसी कार्यालय से रास बिहारी बोस चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक रश्मि शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड सूर्या शर्मा, तहसीलदार केलांग विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

लाहौल के केलांग में मॉकडि्रल करते हुए।-संवाद

लाहौल के केलांग में मॉकडि्रल करते हुए।-संवाद

लाहौल के केलांग में मॉकडि्रल करते हुए।-संवाद

लाहौल के केलांग में मॉकडि्रल करते हुए।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed