Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Awareness about the right to vote raised at Khokhan School

Kullu News: खोखन स्कूल में मताधिकार पर किया जागरूक

Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness about the right to vote raised at Khokhan School
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोखण में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 20 और निबंध लेखन में 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन में कक्षा 11वीं की कोमल और दीपिका विजेता रहीं, जबकि प्रश्नोत्तरी में कक्षा 12वीं की छाया और रागिनी ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रवक्ता सोमेश डोगरा ने पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की भूमिका तथा चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर ईएलसी प्रभारी मीरा शशि, टशी पालमो, कमला देवी, सतीश कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed