फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   avalanche and land sliding, rohtang road closed

हिमखंड गिरने और भ्ाूस्ख्ालन से रोहतांग मार्ग बंद

Fri, 05 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। Updated Fri, 05 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
avalanche and land sliding, rohtang road closed
हिमस्खलन के बाद पैदल ही रोहतांग दर्रा पार करता व्यक्ति। - फोटो : amarujala
मनाली-केलांग मार्ग को जोड़ने वाला रोहतांग दर्रा हिमखंड गिरने तथा पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। वीरवार रात को राहलाफाल के पास भूस्खलन से विशालकाय चट्टानें रोड पर आ गई हैं। वहीं राहनीनाला में विशालकाय हिमखंड खिसकने से बीआरओ की परेशानी को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


बीआरओ के जवान अपनी मशीनरी के साथ रोहतांग दर्रा को बहाल करने में जुटे हैं, लेकिन सड़कों पर भारी भरकम चट्टानों तथा हिमखंडों के गिरने से दर्रा बहाल नहीं हो सका था। ऐसे में शुक्रवार को मनाली की ओर से किसी भी वाहनों को गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान मनाली की तरफ से लाहौल गए सात लोगों ने दर्रा को पैदल पार किया। जबकि, लाहौल की तरफ से 100 लोग रोहतांग को पार कर मनाली पहुंचे हैं। कोकसर स्थित रेस्क्यू दल के प्रभारी लुदर चंद ने इसकी पुष्टि की है। बीआरओ के अधिकारी कार्यकारी कमांडर कर्नल मयंक मेहता ने कहा कि रोहतांग दर्रा ताजा बर्फबारी के साथ राहनीनाला में हिमखंड खिसकने और राहलाफाल में पहाड़ी दरकने से बंद है। बीआरओ राहलाफाल व राहनीनाला से चट्टानों व हिमखंड को हटाने में जुटा है। मौसम ने साथ दिया तो शनिवार को रोहतांग दर्रा को बहाल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


रेस्क्यू दल ने 15 किमी पैदल स्ट्रेचर में पहुंचाया शव 
उदयपुर/कोकसर (लाहौल-स्पीति)। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक चालक भीम सिंह के शव को 15 किमी तक स्ट्रेचर में उठाकर राहनीनाला पहुंचाया गया। यह ट्रक जनजातीय क्षेत्र लाहौल के रोपसंग नाला में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद बचाव दल कोकसर और मढ़ी के साथ पुलिस टीम ने शव को राहनीनाला पहुंचाया। मढ़ी स्थित बीआरओ के जवानों ने भी शव को राहनीनाला तक पहुंचाने में मदद की। बुधवार रात ट्रक खाई में जा गिरा था। राहलाफाल मार्ग बंद होने से परिजनों को भी रोहतांग तक पैदल आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


107 यात्रियों ने पैदल आरपार किया रोहतांग दर्रा
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी दर्रा पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। 107 राहगीरों ने दर्रा को पैदल आरपार किया। लाहौल के कोकसर से 100 लोगों ने कोकसर से 18 किलोमीटर तक टैक्सियों में सफर किया। जबकि रोहतांग पास से राहलाफाल तक 25 किलोमीटर पैदल चलने के बाद गुलाबा से टैक्सियां मिलीं। कुछ लोग कोठी तक पैदल निकले यहां से बस द्वारा मनाली पहुंचे हैं। वहीं, मनाली से कोकसर की ओर 7 लोगों ने दर्रा पैदल पार किया। कोकसर स्थित बचाव चौकी के प्रभारी लुदर चंद ने बताया कि दो दिन पहले रोहतांग दर्रा में हुई करीब एक फुट ताजा बर्फबारी से दर्रा यातायात के लिए बंद है। ऐसे में लाहौल की तरफ से 107 लोगों को दर्रा सुरक्षित आरपार करवाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed