फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auto drivers' arbitrariness in Kullu city

Kullu News: कुल्लू शहर में ऑटो चालकों की मनमानी

Thu, 30 Apr 2026 04:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers' arbitrariness in Kullu city
सवारियों से ज्यादा किराया वसूलने का आरोप
विज्ञापन

महिला ने प्रशासन से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में किराये के नाम पर ऑटो चालकों पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आधा किलोमीटर का भी चालक 50 रुपये किराया मांग रहे हैं। लोगों ने चालकों की मनमानी की शिकायत प्रशासन से की है। हालांकि, कुल्लू शहर में ऑटो चालकों की मनमानी से आम जनता और पर्यटक पहले से ही परेशान हैं।
शहर के मुख्य स्थान ढालपुर, बस स्टैंड कुल्लू, अखाड़ा बाजार, रामशिला, गांधीनगर और शीतला माता मंदिर के पास ऑटो खड़े होते हैं। शहरवासी टीआर ठाकुर और दिनेश कुमार ने कहा कि अधिकतर ऑटो में किराया सूची ही नहीं लगाई गई है। रेट लिस्ट न होने के कारण दूरी के हिसाब से नहीं, बल्कि सवारी की मजबूरी देखकर किराया तय किया जाता है। कई बार ऑटो चालक सवारियों के साथ भी उलझ जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी रात के समय होती है, जब किराया दोगुना हो जाता है। हाल ही में कुल्लू शहर में एक मामला सामने आया। सुल्तानपुर की रहने वाली एक महिला ने शीतला माता मंदिर से आधा किलोमीटर दूर जाने के लिए ऑटो चालक से पूछा तो उसने इंकार कर दिया। दूसरे ने आधा किलोमीटर से कम दूरी का 50 रुपये मांग लिए। महिला ने ऑटो चालकों का एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने कहा कि इसको लेकर ऑटो यूनियन को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी, जिससे इस तरह की दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed