{"_id":"67cc75efbcbf6dc5e40432ea","slug":"aut-banjar-sainj-highway-not-opened-148-roads-still-closed-in-lahaul-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142829-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नहीं खुला औट-बंजार-सैंज हाईवे, लाहौल में अभी भी 148 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नहीं खुला औट-बंजार-सैंज हाईवे, लाहौल में अभी भी 148 सड़कें बंद
Sat, 08 Mar 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
मनाली कें सोलंग नाला वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले में 65 ट्रांसफार्मर ठप होने से गांवों में छाया अंधेरा
पैदल ही बस के लिए बंजार पहुंचे पुलिस भर्ती के लिए 100 से अधिक युवक-युवतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/केलांग। मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में पिछले दिनों बर्फबारी से बंद आधे से अधिक संपर्क सड़कें बहाल कर दी हैं।
जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति में अभी 148 संपर्क मार्ग बंद हैं। बिजली के 49 ट्रांसफार्मर बंद हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिन से घाटी में मौसम खुल गया है। लिहाजा, सड़कों की बहाली के साथ बिजली आपूर्ति का काम तेजी से चल रहा है।
इधर, जिला कुल्लू में भी दस दिन से कई इलाकों में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 अभी बहाल न नहीं हुआ है। शनिवार को कुल्लू में पुलिस भर्ती के लिए करीब 100 से अधिक युवक-युवतियां पैदल बस के लिए बंजार पहुंचे। जलोड़ी से सोझा तक पैदल आने के बाद उन्हें सोझा से टैक्सी में आना पड़ रहा है। दर्रा में दो फीट बर्फ होने से एनएच की बहाली में देरी हो रही है। आम लोगों के साथ मरीजों को भी उपचार के लिए कुल्लू पहुंचना चुनौती से कम नहीं है। निगम की पांच बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हैं। 30 सड़कों पर अभी यातायात बाधित है। 16 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद होने से 30 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने का काम जारी है। सड़कों को बहाली का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
--