फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Audience danced to the tunes of singer Ramesh in Sissu

Kullu News: सिस्सू में गायक रमेश के तरानों पर झूमे दर्शक

Mon, 31 Mar 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 31 Mar 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Audience danced to the tunes of singer Ramesh in Sissu
लाहौल के सिस्सू में मनाए गए स्नो फे​स्टिवल में विजेता टीम को पुरस्कृत वन मंडल अधिकारी अनिकेत वा
तीन दिवसीय यति स्नो फेस्टिवल का समापन, सैलानियों ने लिया लजीज व्यंजनों का लुत्फ
विज्ञापन

बर्फ से लकदक वादियों को निहारने के साथ लाहौल की संस्कृति से भी रूबरू हुए पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिस्सू में आयोजित तीन दिवसीय यति स्नो फेस्टिवल का समापन हो गया।
सैकड़ों पर्यटकों ने जिला की अनूठी वैभव शैली संस्कृति, पारंपरिक खान पान, पहनावा,आभूषण, स्थानीय हथकरघा उत्पाद और लजीज व्यंजनों का जायका लिया। साथ ही धार्मिक तीज त्योहार, रीति-रिवाजों को भी जीवंत तौर पर जाना। घाटी की मनोरम एवं बर्फ से लकदक वादियों का भी दीदार किया।

अंतिम दिन सेामवार को लाहौली नृत्य की धूम रही। सैलानी लाहौल सांस्कृतिक दलों से साथ झूम उठे। गायक रमेश ठाकुर ने प्रस्तुतियों से सैलानियों को जमकर नचाया। उन्होंने पहाड़ी, लाहौल और फिल्मी तरानों पर दर्शकों को झुमाया। समापन के मुख्य अतिथि वन मंडल अधिकारी अनिकेत वानवे थे। उन्होंने आयोजन समिति के नोडल अधिकारियों और उनकी टीम के सदस्यों की इस उत्सव के सफल आयोजन की तारीफ की। कहा कि लाहौल-स्पीति में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्नो फेस्टिवल से घाटी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विंटर खेलों ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed