फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Auckland House School won the cricket competition

Kullu News: ऑकलैंड हाउस स्कूल ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Auckland House School won the cricket competition
कुल्लू। जिले के बाशिंग खेल मैदान में शनिवार को जोनल एएसआईएससी क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ कुल्लू के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने किया। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न एएसआईएससी संबद्ध स्कूलों की टीमों की यह प्रतियोगिता 6 से 8 जून तक पुलिस ग्राउंड बाशिंग में खेली जाएगी।
विज्ञापन

दानवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन वर्गाें में आयोजित इस प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉय शिमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉय ने 142 रन बनाए। जवाब में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला की टीम 124 रन ही बना सकी। मैच में ऑकलैंड हाउस स्कूल के अनुराग ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 12 गेंदों में 38 रन बनाए। अनुराग ने गेंदबाजी में भी योगदान देते हुए एक विकेट लिया। ऑकलैंड ने इस मैच को 14 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



.......
कुकुमसेरी कॉलेज से संबंधित खबर के लिए जोड़
जनता की ओर से ज्ञापन दिया, विकास मंच श्रेय न ले : ओम प्रकाश
कुकुमसेरी कॉलेज बंद करने के विरोध में मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन को लेकर ग्राम पंचायत किशोरी के प्रधान ओम प्रकाश ने साफ किया है कि यह ज्ञापन लाहौल की समस्त जनता की ओर से भेजा गया है। सोशल मीडिया पर विकास मंच नाम का राजनीतिक संगठन इसका श्रेय ले रहा है, जो पूरी तरह गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed