{"_id":"6515be8bbe305568c205e114","slug":"attempt-to-cheat-by-posing-as-fathers-friend-kullu-news-c-89-1-ssml1012-7911-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिता का दोस्त बनकर ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिता का दोस्त बनकर ठगी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पढ़ी लिखी जमात को भी साइबर ठग अपना शिकार बना रहे हैं। कुल्लू काॅलेज के एक प्राध्यापक को साइबर ठगों ने निशाना बनाया। 24 सितंबर को दोपहर 2:40 बजे बिहार से 92348-78320 नंबर से मोबाइल पर फोन आया। शातिर ने कहा कि वह आपके पिता के दोस्त हैं और उनसे मैंने 5,000 रुपये उधार लिए थे। अब इस राशि को वापस करना है।
उसने कहा कि यह राशि मैं आपको गूगल-पे कर देता हूं और आप अपने पिता को दे देना। प्राध्यापक ने कहा कि ठीक है, भेज दो। इसके तुरंत बाद शातिर ने अपने मोबाइल नंबर से 10,000 रुपये के क्रेडिट होने का टेक्स्ट मैसेज भेजा। इसमें ट्रांजेक्शन नंबर नहीं था। फोन कर शातिर ने कहा कि मैंने गलती से आपको 10,000 रुपये की पेमेंट कर दी है जबकि आपके पिता से 5,000 रुपये लिए थे।
अब आप मुझे 5,000 रुपये वापस कर दो। इसके बाद काॅलेज के प्राध्यापक डाॅ. अवधेश कुमार यादव ने शातिर के इरादों को समझते हुए इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो शातिर ने फोन काट दिया। बता दें कि जिला कुल्लू में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
चार दिन पहले भी एक व्यक्ति के साथ 12 लाख की ठगी हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि साइबर ठगी को लेकर शातिर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। किसी भी अनजान लिंक को न खोलें, किसी मैसेज पर विश्वास न करें। अगर किसी तरह का शक है तो पुलिस की मदद लें। संवाद