फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Attack of scab disease in apple gardens of pilgrimage valley

तीर्थन घाटी के सेब बगीचों में स्कैब रोग का हमला

Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Attack of scab disease in apple gardens of pilgrimage valley
गुशैणी (कुल्लू)। तीर्थन घाटी में सेब की फसल स्कैब रोग की चपेट में आ गई है। सेब में हल्के काले दाग पड़ने लगे हैं। बरसात में स्कैब के अधिक फैलने का अनुमान है। सीजन से पहले स्कैब की चपेट में सेब आने से बागवान परेशान हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में अर्ली वैरायटी का तुड़ान शुरू हो जाएगा। बीमारी को देखते हुए बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने दवाइयों का छिड़काव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बागवान उदय शर्मा, तिलक राज, रोशन लाल, दिले राम, सुंदर सिंह, तापे राम, हरि सिंह आदि ने कहा कि पिछले साल भी सेब के बगीचों मेें इस तरह की समस्या आई थी। इस रोग के चलते बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार दूसरी साल सेब में स्कैब की शुरूआत हुई है।
विज्ञापन

सेब में बीमारी लगने के बाद इसके मंडियों में बेहतर दाम नहीं मिलते हैं। बरसात के दिनों में सेब पौधों में कई बीमारियों के पनपने का खतरा अधिक रहता है। बागवानी विभाग के एसएमएस रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बीमारियों से सेब को बचाने के लिए बागवानों को शेड्यूल के अनुसार स्प्रे करने को कहा गया है। अधिक समस्या आने पर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed