{"_id":"5db9b8718ebc3e93c633a4b5","slug":"attack-kullu-news-sml312504883","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में टिपर चालक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में टिपर चालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर एयरपोर्ट के नजदीक बुधवार को टिपर चालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने दिनदहाड़े डंडों से चालक की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर शहर के बीचोंबीच हुई घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राफिक अली पुत्र बशीर निवासी बजौरा पेशे से टिपर चालक है। वह बुधवार को भुंतर एयरपोर्ट के साथ लगती एक दुकान में अपने टिपर के टायरों का पंचर का काम करवाने आया हुआ था। इस दौरान वह पंचर का काम करवा ही रहा था तो गाड़ी में सवार होकर हमलावर आए। हमलावरों ने बिना किसी कारण से उन पर डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसे पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल टिपर चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी युवक के साथ ऐसी वारदात को कुछ दिनों पूर्व बजौरा में अंजाम देने की कोशिश की गई थी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि भुंतर थाना के तहत एक टिपर चालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। चालक पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की पकड़ में होंगे।