{"_id":"580e37834f1c1bc877bc26ba","slug":"atm-pin-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों के झांसे में आए तो लुट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिरों के झांसे में आए तो लुट जाएंगे
कुल्लू
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
phone calls
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली नजदीक आते ही शातिर ऑनलाइन ठगी का जाल बिछाने में सक्रिय हो गए हैं। कभी दीपावली का ऑफर, एटीएम कार्ड ब्लॉक होने और लाटरी निकलने का झांसा देकर बैंक खाता धारकों का खाता और एटीएम नंबर पूछ रहे हैं। ऐसे में सीधे-साधे लोगों को जाल में फंसाकर शातिर लोगों को चूना लगा देते हैं। आजकल दीपावली के लुभावने वायदे कर भी लोगों को फंसाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थानीय निवासी एसी ठाकुर कहते हैं कि उनको शातिर लॉटरी निकलने का हवाला देकर बैंक खाता और एटीएम नंबर पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि उनको 917764992605 से शातिरों ने फोन कर बैंक संबधी जानकारी पूछी।
विज्ञापन
कई लोगों को शातिर फोन कर चूना भी लगा चुके हैं। लेकिन उन्होंने ने इस नंबर को वेरिफिकेशन करने की बात कही तो नंबर ऑफ चल रहा है। साइबर विशेषज्ञों की पड़ताल से पता चला है कि ऐसे शातिर खातों में सेंध लगाने की फिराक है। इस कारनामे को अंजाम देने के लिए इंटरनेट पर मौजूद फोन कॉल करने की वॉयस सुविधा के जरिये फोन कर रहे हैं। ऐसे कॉल करने वालों का भी पता नहीं चलता है। लिहाजा किसी को भी अपना एटीएम और पिन नंबर को कभी भी न बताएं। ठगी करने वाले गिरोह ने लोगों को फोन कॉल के साथ-साथ एसएमएस के जरिये भी धोखा देने का जाल बिछाया है। ऐसे में शातिरों से बचकर रहें, किसी को अपना पिन नंबर और खाता नंबर न बताएं। साइबर क्राइम से संबंधित शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ऐसे मामले हमारे पास आते हैं। लोगों को पुलिस हिदायत बरतने की सलाह देती है। लोगों को ऐसे कॉल से सावधान रहने के लिए कहा जाता है। इस प्रकार के कॉल आने पर स्थानीय पुलिस थाना में रिपोर्ट लिखवानी अनिवार्य है।
विज्ञापन