फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atal Tunnel restored, 164 roads still closed in Lahaul Valley

Kullu News: अटल टनल बहाल, लाहौल घाटी में 164 सड़कें अभी बंद

Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel restored, 164 roads still closed in Lahaul Valley
मनाली के सोलंग नाला में उमडी पर्यटको की भीड़।-संवाद
पर्यटक वाहनों के लिए अटल टनल के साउथ पोर्टल से आगे जाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन

केलांग में 11, उदयपुर में 6 और स्पीति में बंद हैं 11 विद्युत ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के कारण दो दिन बंद रहने के बाद वीरवार को अटल टनल रोहतांग फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दी गई है। पर्यटक वाहनों को मनाली से अटल टनल के साउथ पोर्टल के मुुहाने तक जाने की अनुमति है, लेकिन लाहौल के उस पार जाने पर अभी प्रतिबंध रहेगा।
सड़क पर बर्फ की परत जमने से सफर जोखिम भरा बना हुआ है। प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों के अलावा टायरों में चेन लगाना अनिवार्य किया है।
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में दो दिन बर्फबारी के बाद वीरवार को धूप खिली। धूप खिलने के बाद हिमखंड गिरने का सिलसिला भी जारी हो गया है। जिले की चंद्रावैली और पट्टन वैली के ठीक सामने पीर पंजाल की चोटियों से हिमखंड खिसकने का क्रम जारी रहा। लाहौल-स्पीति में अभी भी लोक निर्माण विभाग के अधीन 164 सड़कें बंद हैं। इनमें 134 लाहौल और उदयपुर, 30 सड़कें स्पीति उपमंडल की शामिल हैं।
विज्ञापन

बर्फबारी से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए विभाग के कर्मियों ने फील्ड में मोर्चा संभाला है। लाहौल-स्पीति में अभी भी 28 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बिजली के क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी माइनस तापमान के बीच काम पर डटे हैं। विभाग के मुताबिक केलांग में 11, उदयपुर में 6 और स्पीति में 11 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीमा सड़क संगठन ने अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से दारचा और कडूनाला तक बर्फ हटा कर सड़क को फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन के साथ लोक निर्माण विभाग ने सड़कों से बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed