फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atal Tunnel becomes the first choice of tourists

Kullu News: अटल टनल बनी सैलानियों की पहली पसंद

Thu, 12 Mar 2026 06:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel becomes the first choice of tourists
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल से सटी पहाड़ी में हो रही बर्फबारी।
सोलंगनाला (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद अटल टनल सैलानियों की पहली पसंद बन गई है। चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और सफेद चादर ओढ़े वादियों का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

टनल के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है। यहां पर्यटक बर्फ में खेलते, फोटो खींचते और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। यहां शीतकालीन खेलों का भी पर्यटक मजा ले रहे हैं। लाहौल के कोकसर आदि इलाकों में स्कीइंग, स्नो स्कूटर आदि का जमकर मजा लिया जा रहा है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सभी लोग सुरक्षित तरीके से इस खूबसूरत मौसम का आनंद ले सकें। स्थानीय कारोबारी जय चंद, अमर कुमार, चमन आदि ने कहा कि नाॅर्थ पोर्टल में बर्फ से संबंधित खेलों को भी काफी बढ़ावा मिला है। खासकर जो बर्फ की गतिविधियों के शौकीन हैं, वे बड़ी संख्या में टनल के नॉर्थ पोर्टल पहुंच रहे हैं। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed