फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Assistance amount should be released to laborers: Bhupendra

मजदूरों को जारी की जाए सहायता राशि : भूपेंद्र

Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Assistance amount should be released to laborers: Bhupendra
धर्मपुर (मंडी)। राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मजदूरों के लंबित लाभ जारी करने की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर से नादौन स्थित विश्राम गृह में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमेटी के संयोजक भूपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड में पिछले तीन साल से एक लाख मजदूरों की पांच सौ करोड़ की वित्तीय सहायता रुकी हुई है।
विज्ञापन

इस बारे में 10 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी। अगली बैठक तक पचास प्रतिशत लाभ जारी करने का निर्णय हुआ था लेकिन श्रम कल्याण अधिकारियों को एप पर इस माह एक हजार रजिस्ट्रेशन करवाने का लक्ष्य जारी कर दिया। सभी मजदूरों को इस एप के माध्यम से ऑनलाइन करने में समय लगेगा। बोर्ड बैठक में फैसला होने के बावजूद मजदूरों के क्लेम फार्म बार-बार जिलों को लौटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल से यही प्रक्रिया चली हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने बोर्ड अध्यक्ष से शिकायत दर्ज करवाई की कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। चेयरमैन ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर तक कुल लंबित एक लाख मजदूरों के क्लेम में से पचास प्रतिशत और शेष इस वित्त वर्ष के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। अध्यक्ष ने एक्सपर्ट कमेटी की मीटिंग मौके पर ही 24 नवंबर को शिमला में निर्धारित कर दी है और अगले महीने बोर्ड की बैठक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed