फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As the ground heats up, tourists head to the mountains.

Kullu News: मैदान तपते ही सैलानियों ने किया पहाड़ों का रुख

Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
As the ground heats up, tourists head to the mountains.
लाहौल के कोकसर में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद - फोटो : गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद
कुल्लू। लगातार धूप खिलने से मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ गई है। इस कारण देश-विदेश के सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख करने लगे हैं। कुल्लू-मनाली में बजौरा से लेकर मनाली तक वादियां पर्यटकों से गुलजार हैं। कुल्लू-मनाली हाईवे, राफ्टिंग केंद्रों और पैराग्लाइडिंग पॉइंटों पर पर्यटकों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में आने वाले पर्यटक दिन के समय गर्मी से ठंडक पाने के लिए ब्यास की जलधारा में उतर रहे हैं। गर्मियां शुरू होने के बाद ब्यास का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में हादसों की भी आशंका रहती है। राफ्टिंग पॉइंट बबेली और पिरड़ी में दिन के समय पर्यटकों का मेला लग रहा है। सप्ताह के शुरुआती तीन से चार दिनों में होटलों, होमस्टे में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी तक रह रही है जबकि आखिरी तीन दिनों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

मनाली, कसोल, मणिकर्ण, बंजार, तीर्थन घाटी में जिस तरह से पर्यटक उमड़ रहे हैं, उससे लगता है कि आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में कारोबार में भी इजाफा होने की उम्मीद है। मणिकर्ण वैली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि होटलों की बुकिंग जारी है। आने वाले दिनों में घाटी में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed