फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As the Beas water level rises, people lose their sleep; Parla Bhuntar is in danger.

Kullu News: ब्यास का जलस्तर बढ़ते ही उड़ जाती है नींद, खतरे की जद में पारला भुंतर

Wed, 18 Feb 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Feb 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
As the Beas water level rises, people lose their sleep; Parla Bhuntar is in danger.
भुंतर (कुल्लू)। वर्ष 2023 और 2025 में आई आपदा से खौफजदा हुए पारला भुंतर के लोग अभी भी दहशत में जी रहे हैं। बरसात में जब भी ब्यास का जलस्तर बढ़ जाता है तो लोगों की नींद उड़ जाती है। पारला भुंतर खतरे की जद में है। अभी तक पारला भुंतर को सुरक्षित करने के लिए प्रशासन व सरकार ने सुध नहीं ली है। हाथीथान की तरह यहां पर भी ब्यास तबाही मचा सकती है। वर्ष 2023 की बाढ़ में हाथीथान में पांच-पांच मंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी।
विज्ञापन

अब लोगों का कहना है कि ब्यास नदी के दूसरी तरफ भुंतर सब्जी मंडी के पास जो सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है, उससे पारला भुंतर पर खतरा और बढ़ गया है। इससे ब्यास नदी का रुख सीधा पारला भुंंतर की ओर हो जाएगा और नदी बरसात में तबाही मचा देगी। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए जो सब्जी मंडी में दीवार लगाई जा रही है, उसे ठीक तरीके से लगाया जाए ताकि नदी का बहाव भी ठीक से सीधा बह सके और पारला भुंतर का क्षेत्र भी खतरे में न पड़े। उपायुक्त तोरूल एस रवीश का कहना है कि पिछले दिनों भी लोगाें की ओर से आपत्ति आई थी। इस दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी के पास सुरक्षा दीवार को वैज्ञानिक तरीके से लगाया जाए। यह दीवार बीच नदी में लगाई जा रही है, उससे पारला भुंतर को और ज्यादा खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में इस कार्य को ऐसे तरीके से किया जाना चाहिए जिससे नदी भी ठीक से बह सके और लोग भी सुरक्षित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललिता शर्मा, स्थानीय निवासी

हालांकि हाथीथान की ओर से सुरक्षा दीवार लगाई गई है परंतु जिस तरह से सब्जी मंडी भुंतर के पास सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है, उससे ब्यास नदी का रुख सीधा पारला भुंतर की तरफ होगा और क्षेत्र सुरक्षा दीवार होने के बावजूद भी खतरे में पड़ जाएगा।

-उर्मिला शर्मा, स्थानीय निवासी

पारला भुंतर, हाथीथान के लोग पहले ही काफी ज्यादा नुकसान झेल चुके हैं लेकिन अब सब्जी मंडी के पास दी जा रही दीवार से आने वाले समय में और ज्यादा खतरा बढ़ गया है। विभाग से आग्रह है कि सब्जी मंडी के पास ठीक तरीके से दीवार लगाई जाए ताकि पारला भुंतर की तरफ नदी का रुख न बढ़े।
-अंजू कुमारी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed