फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists found a confluence of art and spiritual peace

Kullu News: कलाकारों को मिला कला और आत्मिक शांति का संगम

Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Artists found a confluence of art and spiritual peace
न्यूली/लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के शांघड़ में भोपाल की संस्था चक्रधर कल्चरल सेंटर की ओर से आयोजित चार दिवसीय ‘कथक रिट्रीट इन हिमालय’ कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने कथक की तकनीकी शिक्षा के साथ मानसिक शांति, रचनात्मकता और आत्मिक ऊर्जा का अनूठा अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को कथक की मूलभूत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तत्कार (पैरों की थाप), हस्त मुद्राएं, शरीर संतुलन, चक्कर लेने की तकनीक तथा लय-ताल की समझ पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे दिन प्रतिभागियों को भगवान शिव पर आधारित एक विशेष बंदिश सिखाई गई, जिसकी रचना कथक गुरु अभिमन्यु लाल ने की है। इस प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को कथक के आध्यात्मिक, भावात्मक और रचनात्मक पक्ष से परिचित कराया गया। चक्रधर कल्चरल सेंटर की अध्यक्ष प्रीति मोदगल तिवारी ने कहा कि संस्था की यह पहल भारतीय शास्त्रीय नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed