{"_id":"664c77580015396cd309f76e","slug":"artists-caught-everyones-attention-with-their-paintings-kullu-news-c-89-1-klu1001-123137-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकारों ने चित्रों से खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकारों ने चित्रों से खींचा सबका ध्यान
विज्ञापन
कुल्लू के रौरिक आर्ट गैलरी नगर में चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी एवम वर्कशॉप में स्वीप क
नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। रोरिक आर्ट गैलरी में मंगलवार को राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेश जसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विभिन्न जगहों से आए कलाकारों के कार्य की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में राजस्थान के कलाकारों में पंकज सिसोदिया के लैंडस्केप, महाराष्ट्र से दत्तात्रेय की दर्पण तुल्य द रेस मोहिनी आदि चित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बलराम वर्मा की कृष्णा, अंकुर वर्मा की कंपोजिशन, केरल से डाॅ. लाल रन्जीथ के क्रिएटिव लैंडस्केप, सीमा सिंह के धार्मिक चित्र को भी सराहना मिली।
मंडी से सुनील कुमार चौहान के नारी विषय पर की गई कला ने भी सबका ध्यान खींचा है। राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के संयोजक प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि प्रदर्शनी में लगभग 80 चित्र प्रदर्शनी के लिए लगे हैं। यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए 22 मई तक खुली रहेगी। इस दौरान तरनतारन पंजाब की संस्था कला सुमन के संचालक डाॅ. रमेश सिंह चंदेल भी मौजूद रहे। संवाद