फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Arrangements in Kullu hospital faltered, neither stretcher nor wheel chair

Kullu News: कुल्लू अस्पताल में लड़खड़ाई व्यवस्था, न स्ट्रेचर न व्हील चेयर

Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Arrangements in Kullu hospital faltered, neither stretcher nor wheel chair
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहे हैं। तीमारदारों को व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ रहा है। थक हारकर उन्हें 500 रुपये की सिक्योरिटी राशि देकर संस्थाओं से व्हील चेयर और अन्य सामान लेना पड़ रहा है। कुल्लू अस्पताल में रोजाना 700 से 1000 मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मरीजों को ओपीडी या वार्ड तक ले जाने के लिए तीमारदारों को आवश्यक सामान नहीं मिल रहा है, जिसके कारण मरीजों के साथ तीमारदारों की भी परेशानियां बढ़ रहीं हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल में सरकारी व्हील चेयर और स्ट्रेचर जर्जर हालत में हैं, जिन पर मरीजों को एक से दूसरे स्थान पर ले जाना मुश्किल है। स्ट्रेचर न मिलने से सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति और ऑपरेशन किए गए मरीजों को हो रही है। ऑपरेशन थियेटर से मरीजों को ऑपरेशन करने के बाद वार्ड तक बिना स्ट्रेचर पहुंचाना तीमारदारों के लिए परेशानी बना हुआ है, तो व्हील चेयर न होने से चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों का उपचार करवाने में तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदार सोहन लाल, आशीष, अंशुमन, अतुल शास्त्री ने कहा कि उन्हें ओपीडी तक अपने मरीज को ले जाने के लिए 500 रुपये सिक्योरिटी राशि देकर व्हील चेयर किराये पर लेनी पड़ी है। हालांकि व्हील चेयर वापस करने पर सिक्योरिटी राशि उन्हें वापस मिली है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था करे। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध हैं। कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed