{"_id":"65c4c001b5ca259ab60d6948","slug":"archery-competition-from-10-in-jispa-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116411-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिस्पा में 11 से तीरंदाजी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिस्पा में 11 से तीरंदाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फ की सफेद चादर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें लाहौल के तीरंदाज हुनर दिखाएंगे। घाटी में बीते दिनों बर्फबारी होने के बाद अब मौसम खुशगवार बना हुआ है।
दोरजे लक्पा यूथ वेलफेयर क्लब जिस्पा की ओर से तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान उपकेंद्र जिस्पा में किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता 11 और 12 फरवरी को होगी। इसमें दो श्रेणियों टीम और एकल में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
यूथ वेलफेयर क्लब जिस्पा के प्रधान प्रेमनाथ ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह 10:00 बजे प्रतिभागी टीमों को प्रतियोगिता स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करवानी होगी।
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेना होगा। केवल पारंपरिक तीर तथा धनुष ही मान्य होंगे। तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के रहने और खाने की व्यवस्था क्लब की ओर से की जाएगी। संवाद