फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Appointment of Hindi lecturer in Shanshar Vidyalaya

Kullu News: शैंशर विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता की नियुक्ति

Fri, 14 Jun 2024 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Appointment of Hindi lecturer in Shanshar Vidyalaya
रिक्त पद के भरने से विद्यार्थियों को राहत, पढ़ाई हो रही थी प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में हिंदी प्रवक्ता का पद भरा गया है। प्रवक्ता ने विद्यालय में सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब विद्यार्थियों को हिंदी विषय पढ़ने और समझने में आसानी होगी। विद्यालय में पिछले लंबे समय से हिंदी प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा था। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब समस्या हल होने से राहत मिलेगी।

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजकुमार नेगी ने कहा कि शैंशर विद्यालय में तीन ग्राम पंचायतों शैंशर, देहुरीधार और गाड़ापारली के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। हिंदी प्रवक्ता न होने कारण उन्हें पढ़ाई संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि हिंदी विषय की प्रवक्ता गीता देवी ने विद्यालय में सेवाएं 13 जून से आरंभ कर दी हैं। इससे अब विद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अभिभावक किशन चंद ठाकुर, प्रेमा देवी, केसर देवी, राम प्यारी, प्रेमलता ने अध्यापिका की नियुक्ति करने पर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रिक्त पद भरे जाने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed