फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   appliction

बहुउद्देेशीय कार्यकर्ता भर्ती के लिए 322 आवेदन पत्र रद्द

Mon, 09 Jan 2017 10:21 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 09 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
appliction
jobs - फोटो : अमर उजाला

वन वृत्त कुल्लू में बहुउद्देेशीय कार्यकर्ता के 322 आवेदन छंटनी के दौरान सही न पाए जाने पर रद्द कर दिए गए हैं। नियमों के अनुसार पात्रता पर खरे न उतरने वाले उम्मीदवारों को विभाग ने साक्षात्कार से पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया है। रद्द हुए आवेदन पत्रों संबंधित जानकारी वन विभाग ने वेबसाइट पर डाल दी है। आवेदन पत्र रद्द होने की सूचना से उम्मीदवारों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार वन वृत्त कुल्लू में बहुउद्देेशीय कार्यकर्ताओं के 13 पदों को अनुबंध पर भरने के लिए 678 लोगों ने आवेदन किया है। छंटनी पर 322 आवेदकों के आवेदन पत्रों को रद्द किया गया। वन विभाग ने रद्द हुए सभी आवेदकों के नाम वेबसाइट पर डाल दिए हैं।

विज्ञापन


शेष बचे 356 आवेदकों का क्रियात्मक दक्षता एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार कुल्लू कार्यालय में होंगे। इस प्रक्रिया को 20 जनवरी से 25 जनवरी तक पूरा किया जाएगा। इस संबंध में सभी आवेदकों को आमंत्रण पत्रों को जारी कर दिया है। अगर किन्हीं आवेदकों को बुलावा पत्र नहीं मिला है तो अब अपने नाम के अंग्रेजी के प्रथम अक्षर के अनुसार निर्धारित तिथि को अपने मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकते हैं। ए से सी प्रथम अक्षर वाले आवेदक के साक्षात्कार 20 जनवरी को होंगे। जबकि डी से एच के 21 जनवरी, आई से एल तक अक्षर वाले नामों के 22 जनवरी, एम से पी तक 23, आर से एस तक 24 और टी से जेड तक अक्षर वाले नामों के आवेदकों के साक्षात्कार 25 जनवरी लिाए जाएंगे। इधर, अरण्यपाल कुल्लू बीएल नेगी ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों का नियमानुसार साक्षात्कार लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 01902-222490 वर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed