{"_id":"682f59d606101a8a7a0e1658","slug":"applications-sought-till-10-for-classification-of-artists-kullu-news-c-89-1-klu1002-148134-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कलाकारों के वर्गीकरण केलिए 10 तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कलाकारों के वर्गीकरण केलिए 10 तक मांगे आवेदन
Thu, 22 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 22 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में चल रही कलाकारों के वर्गीकरण की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कलाकारों के पंजीकरण और वर्गीकरण के लिए प्रतिभा के आकलन की प्रक्रिया की जाएगी। जिला भाषा अधिकारी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि लाहौल-स्पीति में गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक और अन्य लोक विधाओं के कलाकारों की पंजीकरण प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
इसके माध्यम से कलाकारों का वर्गीकरण भी किया जाएगा। इसके तहत लाहौल-स्पीति के कलाकारों की प्रतिभा के आंकलन प्रक्रिया के लिए 10 जून तक विभाग ने आवेदन मांगे हैं।
उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय मेलों, उत्सवों में कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से की जा रही है। चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा। उच्च श्रेणी में राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम में सात बार, राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति देने वाले और प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आइडल और सारेगामापा विजेता या उपविजेता रहे हों, वे भी उच्च श्रेणी में शामिल किए जाएंगे। द्वितीय श्रेणी में वे कलाकार होंगे जो हिमाचल यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता रहे हों। संवाद
विज्ञापन
--