फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apples arrived in the vegetable market after two days, got good prices

Kullu News: सब्जी मंडी में दो दिन बाद पहुंचा सेब, मिले अच्छे दाम

Fri, 22 Aug 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Aug 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Apples arrived in the vegetable market after two days, got good prices
खराहल (कुल्लू)। मौसम खुलते ही जिले की विभिन्न सब्जी मंडियों में सेब व अन्य फल-सब्जियां सुचारु रूप से पहुंचने लगी हैं। अभी कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत खराब होने से बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों के किसान-बागवान अपना उत्पाद समय पर मंडियों में नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


बंदरोल सब्जी मंडी में वीरवार को सेब और अन्य फल सब्जियां सुचारु रूप से पहुंची हैं। मौसम साफ होने से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से बाहरी राज्यों की मंडियों में मंडी के पास सड़क खराब होने से सेब की खेप नहीं भेज पाए हैं। यातायात की सुविधा बहाल होने से वीरवार को जिला की सब्जी मंडी में भरपूर सेब की खेप पहुंची है। घाटी के बागवान मुनीश भंडारी, कर्मचंद, सतीष ठाकुर, अनूप भंडारी, अखिल ठाकुर आदि ने कहा कि मौसम बेहतर होने से बगीचों में सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। अत्यधिक बारिश के चलते सड़कों की दशा खराब चल रही है और यातायात अवरुद्ध होने के चलते सेब का तुड़ान भी बागवानों ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन

कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि बागवान अपने सेब की गुणवत्ता को ध्यान रखते हुए मंडियों में भेजें। इससे बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे। बंदरोल सब्जी मंडी के आढ़ती मोहन ठाकुर का कहना है कि वीरवार को राॅयल सुपर श्रेणी का 70 रुपये, गाला 110, अनार 30 से 100 और कीवी 235 रुपये प्रति किलो तक बिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed