फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apples and pears were hit by hail, storm swept away their leaves

Kullu News: सेब-नाशपाती को ओलों ने सुंघाई जमीन, अंधड़ ने झाड़ दिए पत्ते

Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Apples and pears were hit by hail, storm swept away their leaves
बंजार के तीर्थन घाटी मे ओलों ने मचाया कहर लोगों की नकदी फसलों का भारी नुक्सान ।-संवाद
तीर्थन घाटी में बारिश और अंधड़ के साथ ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया
विज्ञापन

क्षेत्र में मटर, गोभी, जौ और गेहूं की फसल को भी पहुंचा भारी नुकसान
किसानों-बागवानों की मेहनत पर फिरा पानी, बोले- मुआवजा दिलाए विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बारिश के साथ अंधड़ और ओले सेब और नाशपाती सहित अन्य नगदी फसलों पर कहर बनकर बरसे। जिला कुल्लू की तीर्थन घाटी में शनिवार रात को बारिश के साथ अंधड़ चला।
घाटी में 10 से 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने सेब और नाशपाती के फलों को जमीन सुंघा दी है। अंधड़ से पत्ते भी झड़ गए हैं। मटर, गोभी, जौ और गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इससे तीर्थन घाटी और चैहणी इलाके के किसान और बागवान परेशान हैं। उन्होंने विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके में शनिवार रात को जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 10 से 15 मिनट तक अंधड़ चला। ओले भी गिरे। इससे सेब का फल दागी हो गया है। सेब और नाशपाती से दाने और पत्ते झड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत शरची की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर, पूर्व प्रधान हरी सिंह ठाकुर, उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य लीला देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता शर्मा, किसान तिलक राज शर्मा, पदम शर्मा, दौलत राम, निरत सिंह, उदय शर्मा और बेली राम ठाकुर ने कहा कि शनिवार देर शाम को बारिश, अंधड़ के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सेब के साथ नाशपाती, खुमानी और अन्य फलदार बगीचों को नुकसान हुआ है। ओलों के कहर से सेब और नाशपाती के दाने और पत्ते झड़ गए हैं। ओलों से किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कहा कि ओलों की चपेट में मटर, गोभी, जौ और गेहूं की फसल भी आई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विभागीय टीमों को भेजकर नुकसान का जायजा लिया जाए और प्रभावित किसानों-बागवानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 मई को शरची दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी इससे अवगत करवाया जाएगा।

--
विभाग को सूचना मिली है कि बंजार के कई इलाकों में ओल से सेब के साथ अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। विभाग नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सरकार को भेजेगा। - उत्तम पराशर, उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed