{"_id":"65e0c0b5914bb7f1800fe514","slug":"apple-trees-scorched-by-forest-fire-kullu-news-c-89-1-klu1001-117862-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जंगल में लगी आग से झुलसे सेब के पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जंगल में लगी आग से झुलसे सेब के पेड़
Thu, 29 Feb 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत जगतसुख में भनारा के जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। आग इतनी भयंकर थी कि यह लोगों के बगीचों तक पहुंच गई। इससे सेब के लगभग 25 पेड़ झुलस गए। आग से भनारा के छापे राम के 10 और सेना देवी के 15 पेड़ों को नुकसान हुआ।
अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लाया। अग्निशमन विभाग ने लगभग 20,000 रुपये के नुकसान का आकलन किया है। राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं। अग्निशमन केंद्र के अधिकारी शरणपथ बिष्ट ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। संवाद