फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple sold for Rs 75 a kg in the vegetable market

सब्जी मंडी में 75 रुपये किलो बिका सेब

Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Apple sold for Rs 75 a kg in the vegetable market
कुल्लू। जिला कुल्लू में सेब का सीजन अंतिम दौर में पहुंच चुका है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से अच्छी गुणवत्ता वाला सेब मंडियों में आ रहा है। इसके बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में शुक्रवार को रॉयल सेब 75 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मंडी में सेब के दाम स्थिर बने हुए हैं। रॉयल किस्म को 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक मंडियों में रेट मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब में चमक और रंग काफी अच्छा है। इसके साथ ही फल का साइज भी अच्छा बना हुआ है। सेब खरीद संकट के बीच कुल्लू की मंडियों में व्यापारी सेब खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसका फायदा यहां बागवानों को मिल रहा है। एक अक्तूबर के बाद जिले की मंडियों में सेब की आमद कम हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में सेब के दामों में और इजाफा हो सकता है। बागवान गुरदयाल शर्मा, शेर सिंह राणा, महेंद्र सिंह, नानक चंद, सोनू और प्यारू राम ने कहा कि पिछले दिनों सेब के दाम काफी कम हो गए थे, जिसका बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि निचले क्षेत्रों में लगभग सेब के बगीचे खाली हो गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही सेब की फसल बची हुई है। अक्तूबर महीना शुरू होने तक अधिकतर बागवानों ने सेब सीजन को निपटाने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद बागवान बगीचों में घास कटाई में व्यस्त हो जाएंगे। उधर, सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को सब्जी मंडी में रॉयल सेब 75 रुपये प्रतिकिलो बिका है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से सेब के दाम 70 से 75 के बीच टिके हुए हुए हैं। बारिश के चलते मंडियों में आने वाला सेब प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed