फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple prices fell by Rs 500 in a week, Apple box being sold for Rs 1300 instead of 1800, the concern of the gardeners increased

एक सप्ताह में 500 रुपये तक गिरे सेब के दाम

Thu, 19 Aug 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Apple prices fell by Rs 500 in a week, Apple box being sold for Rs 1300 instead of 1800, the concern of the gardeners increased
कुल्लू जिला में सेब के सीजन जोरों पर चल रहा है। सेब की करेट पलटता पैकर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की मंडियों में सेब के दामों में गिरावट आई है। सेब पेटी के दाम एक सप्ताह के भीतर 500 रुपये तक गिर गए हैं। घाटी में इन दिनों सेब का तुड़ान निरमंड से लेकर मनाली तक जोरों पर शुरू हो गया है। सब्जी मंडी खेगसू, भुंतर, बंदरोल व पतलीकूहल में रेट में गिरावट आने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सेब के कम उत्पादन के बावजूद बागवानों को सेब का उम्दा भाव नहीं मिल रहा है। स्थानीय मंडियों में दिन-प्रतिदिन सेब के दामों में गिरावट आ रही है। पिछले हफ्ते लोकल मंडियों में सेब की पेटी 1500 से 1800 रुपये में बिक रहा थी वहीं वीरवार को घटकर 1000 से 1300 रुपये में बिकी। क्रेट में बिकने में वाले सेब के दामों में भी भारी गिरावट आई है। अगस्त के पहले हफ्ते में 75 से 80 रुपये प्रति किलो सेब बिका जो अब 60 से 68 रुपये किलो बिक रहा है। घाटी के 70 हजार परिवारों की आर्थिकी सेब फसल पर निर्भर है। बागवान टेक सिंह, मेहर चंद, हीरा लाल, रमेश चंद, तिलक राज, निका राम, उगम राम तथा धर्म सिंह ने कहा कि सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। ए-ग्रेड का सेब 1000 रुपये से 1300 रुपये और बी,सी ग्रेड सेब पांच से सात सौ रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी में सेब सीजन तेज हो गया है। सेब खरीद करने वाले संजय शाह ने कहा कि सेब का साइज छोटा होने तथा ओले वाला सेब आने से दाम में गिरावट आई है। मंडियों में भारी मात्रा में सेब भी पहुंच रहा है, जिससे दाम गिर गए हैं।
विज्ञापन

एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव सुशील गुलेरिया ने कहा कि सेब पेटी के साथ क्रेट में बिकने वाले सेब के दामों में कमी आ रही है। अभी तक जिला की मंडियों में करीब दो लाख पेटी सेब पहुंचा है। बंदरोल, भुंतर व पतलीकूहल मंडी में अधिकतर सेब क्रेट में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed