{"_id":"6a87410ead51d4856600f725","slug":"apple-prices-are-better-due-to-high-demand-kullu-news-c-89-1-ssml1012-184544-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेब की मांग अधिक होने से बेहतर मिल रहे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेब की मांग अधिक होने से बेहतर मिल रहे दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराहल (कुल्लू)। जिले की विभिन्न मंडियों में सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक दिख रही है। मंडियों में सेब की मांग अधिक होने से बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं।
ए-श्रेणी और बेहतरीन गुणवत्ता वाले सेब की मांग मंडियों में बनी हुई है। गाला और गोल्डन सेब को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। सुपर क्लास के गोल्डन की मांग मंडियों में बढ़ गई है। वीरवार को बंदरोल मंडी में गाला सेब की 120 रुपये तक बोली लगी है। रॉयल सेब 110 रुपये तक बिका है। बागवान कैलाश ठाकुर, मनोहर लाल, अनूप भंडारी, ज्ञान ठाकुर औन अनीश भंडारी ने कहा कि वीरवार को मंडियों में सेब के दाम उम्दा मिले।
प्रगतिशील बागवान टिकम राम ठाकुर ने कहा कि इस साल सेब का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम है लेकिन दाम बेहतर मिल रहे हैं। इस वर्ष 38 लाख पेटियों का उत्पादन होने का अनुमान है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि सेब का रेट 110 से 120 रुपये मिल रहा है। सुपर गोल्डन 65 रुपये किलो जा रहा है। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि सेब सीजन गति पकड़ने लगा है।