फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple plants will get fertilizer along with cure of diseases

Kullu News: सेब पौधों को बीमारियां दूर होने के साथ मिलेगी खाद

Thu, 01 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Apple plants will get fertilizer along with cure of diseases
मनाली माल रोड में बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। संवाद।
कुल्लू। जिले में हो रही बर्फबारी से सेब पौधों को संजीवनी मिली है। बीमारियों से भी पौधे बचेंगे। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। तीन दिनों से बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। लंबे सूखे से बागवानों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बुधवार रात के बाद से बर्फ के फाहे सेब बेल्ट तक पहुंच गए हैं। बर्फबारी होने से सेब का उत्पादन भी बेहतर होता है। जिले में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से खेत खलिहान और बगीचे नमी से लबालब हो गए हैं। सेब के लिए बर्फबारी खाद का काम करती है। इससे न केवल चिलिंग आवर्स पूरे होंगे बल्कि सेब के पौधों को खुराक भी मिलेगी।
विज्ञापन

सेब के नए बगीचे को तैयार करने तथा बगीचों में तौलिए बनाने के लिए मौसम पूरी तरह से मेहरबान हुआ है। बर्फ के फाहे गिरने से बागवान भी खुश हैं। प्रगतिशील बागवान तेज राम, कमल ठाकुर, लीला प्रसाद, हीरा लाल, किशोरी लाल ने कहा कि सेब की उम्दा फसल और बगीचों में लगने वाली बीमारियों को खत्म करने के लिए बर्फबारी संजीवनी का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 90 प्रतिशत लोगों की आर्थिकी बागवानी है। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि बर्फबारी सेब बेल्ट तक पहुंची है। इससे सेब के चिलिंग आवर्स पूरे होंगे और सेब के पौधों को खुराक मिलेगी। बागवान अब अपने रुके बागवानी कार्यों को तेजी से आरंभ कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed