{"_id":"614b64648ebc3efde43e560e","slug":"apple-kullu-news-sml3847987112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी सेब के आगे फीका पड़ा कुल्लू का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी सेब के आगे फीका पड़ा कुल्लू का सेब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले की फल मंडियों में सेब के दामों में अचानक गिरावट आई है। एक सप्ताह में ही सेब के 15 रुपये तक दाम गिरे हैं। पिछले सप्ताह रॉयल सेब 75 रुपये किलो बिक रहा था। अब यही सेब घटकर महज 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। सेब के दाम गिरने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ा है।
जिले में सबसे बड़ी फल मंडी बंदरोल और भुंतर में सेब के दामों में गिरावट आई है। बताया जा रहा है देशभर की मंडियों में कश्मीर का सेब पहुंचना शुरू हो गया है। कश्मीर का सेब मंडियों में आने के बाद कुल्लू के लाल सेब की चमक फीकी पड़ने लगी है। व्यापारी कश्मीरी सेब को खरीद रहे हैं, जिससे घाटी के सेब के दामों पर असर पड़ा है। कश्मीर का सेब क्वालिटी में बेहतर माना जाता है। देशभर की विभिन्न मंडियों में व्यापारी कश्मीरी सेब को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। हालांकि जिला कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी अधिक मात्रा में सेब है। मनाली व ऊझी घाटी के बड़े बागवानों के पास अभी भी 50 फीसदी फसल बाकी है। जिले में सेब सीजन दशहरे तक चलेगा। बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कश्मीर का सेब मार्केट में आने के बाद सेब के दाम बढ़ने की उम्मीद कम है। इसके बावजूद बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सेब के दामों में इजाफा होगा। उधर, इस संबंध में सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि रॉयल सेब पिछले सप्ताह 75 रुपये प्रतिकिलो बिका था, जो अब घटकर 60 रुपये हो गया है। कश्मीर का सेब शुरू होने के बाद मंडियों में सेब के दामों पर असर पड़ा है।