{"_id":"5f8333208ebc3e9b9661613a","slug":"apple-kullu-news-sml3480098112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में 50 रुपये किलो बिका गोल्डन सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में 50 रुपये किलो बिका गोल्डन सेब
विज्ञापन
apple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले की स्थानीय सेब मंडियों में इन दिनों गोल्डन सेब की धूम मची हुई है। अच्छी गुणवत्ता का गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मंडियों में आजकल सबसे ज्यादा गोल्डन सेब आ रहा है। गोल्डन सेब की डिमांड अधिक होने के चलते व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
मंडियों में रॉयल के बाद गोल्डन सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद है। घाटी में सेब सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐेसे में बागवान बगीचों से गोल्डन सेब तोड़कर बेचने के लिए मंडियों में ला रहे हैं। यहां उन्हें स्माल ग्रेड के 20 तक, जबकि लारज साइज के 50 रुपये मिल रहे हैं। रॉयल सेब में अक्तूबर तक रस कम होने लगता है। गोल्डन सेब अक्तूबर महीने में भी रसीला रहता है। इससे सीजन के आखिरी चरण में व्यापारी इसे खरीदना उचित समझते हैं। घाटी के बागवान राकेश कुमार, दिनेश ठाकुर, रविंद्र सिंह, डीआर ठाकुर, ओम प्रकाश, सुनील राणा, मोनू, इंद्र सिंह, केहर चंद, गोवर्धन ठाकुर, नाथू राम, नेसू राम और महिंद्र सिंह ने कहा कि अक्तूबर महीने के आखिरी सप्ताह तक सीजन लगभग समाप्त हो जाएगा। इस बार फसल कम होने के चलते बागवानों को सेब के उम्दा दाम मिले हैं। कहा कि मंडियों में गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। पिछले साल गोल्डन सेब आखिरी दौर में 30 से 40 रुपये तक बिका था। उन्होंने कहा कि बीमारी के चलते बगीचों में बचा सेब बेशक थोड़ा खराब हुआ है। इसके बावजूद व्यापारी कुल्लू के गोल्डन को अच्छे दाम में खरीद रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि रविवार को मंडी में गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिका है। गोल्डन सेब की मांग अधिक होने के चलते इसे व्यापारी खरीद रहे हैं। कहा कि दो सप्ताह के अंदर घाटी में सेब का सीजन सिमटने की उम्मीद है।