फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple is unable to shape due to rain

Kullu News: बारिश से सेब का नहीं बन पा रहा आकार

Thu, 27 Jul 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Apple is unable to shape due to rain
कुल्लू। बागवानी के लिए प्रसिद्ध कुल्लू घाटी के सेब उत्पादकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले सेब की फ्लावरिंग और सेटिंग के समय असमय बर्फबारी-बारिश से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा, अब फसल तैयार होने पर लगातार बारिश सेब के आकार के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

इससे सेब की लालगी और गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। बागवानों का कहना कि सेब के लिए इन दिनों धूप की जरूरत अधिक है, मगर रोज हो रही बारिश से सेब के बगीचों को उचित मात्रा में धूप नहीं मिल रही है। जिले में करीब 30,000 हेक्टेयर में बागवानी की जाती है। इसमें सेब का दायरा सबसे अधिक लगभग 25,000 हेक्टेयर है। जिले में सेब का कारोबार लगभग 1,000 करोड़ का है। 90 फीसदी परिवार बागवानी से जुड़े हैं।
विज्ञापन

बागवान लीला प्रसाद, तेज राम, जगदीश ठाकुर, लाल चंद ठाकुर, दलीप सिंह तथा मोहन लाल ने कहा कि मार्च से लेकर अब तक मौसम की मार बागवानों पर पड़ी है।
शुरू में असमय बर्फबारी और बारिश के कारण फ्लावरिंग और सेटिंग पर खासा असर पड़ा। अप्रैल-मई में ओलावृष्टि ने भी सेब को भारी नुकसान पहुंचाया। अब सेब का न तो उचित आकार बन रहा और न ही सेब में रंग और गुणवत्ता नजर आ रही है। कम उत्पादन और अब आकार, रंग न आने से बागवानों को बेहतर दाम नहीं मिल पाएंगे। कहा कि जिले में 15 अगस्त के बाद सेब का सीजन जोरों पर चलेगा। अभी अगर मौसम साथ देता है तो बागवानों का नुकसान कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विशेषज्ञ किशोरी लाल कटोच ने कहा कि ठंड के कारण सेब के साइज के साथ रंग पर भी असर पड़ता है। इस साल मौसम लगातार बरस रहा है और बागवानीे को बहुत नुकसान हुआ है।

...................
अब तक 34 करोड़ का नुकसान
कुल्लू में सेब का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है लेकिन मार्च से लेकर 27 जुलाई तक सेब का करीब 34 करोड़ का नुकसान आंका गया है। बागवानी विभाग ने शुरुआती दौर में 70 लाख पेटियों का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed