फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple inflow decreased in fruit markets of Kullu district

कुल्लू जिले की फल मंडियों में सेब की आमद घटी

Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Apple inflow decreased in fruit markets of Kullu district
कुल्लू में इस साल अनार के अच्छे दाम मिले। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में सेब सीजन लगभग समाप्त हो गया है। जिले की सब्जी मंडियों में सेब के मुकाबले अनार की आवक अधिक है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आ रहा रॉयल सेब मंडियों में 65 रुपये तक बिक रहा है। 20 अक्तूबर तक सेब सीजन सिमटने का अनुमान है। अधिकतर व्यापारी सामान पैक कर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार जिले की सेब मंडियों में करीब 23 लाख सेब बॉक्स पहुंचे हैं। अक्तूबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही सेब मंडियाें में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। पहले दिनभर यहां बागवानों, किसानों और व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहता था। मालवाहक वाहनों की दिनभर आवाजाही के चलते जाम वाली स्थिति बनी रहती थी। अब नाममात्र का सेब आने से सुबह ही इसकी बोली लग जाती है। इस वक्त अनार के अच्छे दाम मिल रहे हैं। व्यापारी इन्हें खरीदकर देश की अलग-अलग मंडियों में भेज रहे हैं। सेब के दाम पिछले सप्ताह से स्थिर बने हुए हैं। पिछले सप्ताह भी सेब 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा था।
विज्ञापन

बागवान नरोत्तम ठाकुर, देवी चंद, शेर सिंह राणा, टेक चंद, नेसू राम, महिंद्र सिंह और हरी राम ने कहा कि सेब बगीचे खाली हो गए हैं। सेब तुड़ान से स्पर कमजोर हो जाते हैं। इसलिए स्पर को मजबूत करने के लिए दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन 90 फीसदी समाप्त हो गया है। अब मंडियों में बेहद कम सेब आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बाद सेब का सीजन पूरी तरह से निपट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed