{"_id":"66fe7d1ddbc84906950007f5","slug":"apple-boxes-kept-on-bus-seat-fine-of-rs-1000-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132178-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बस की सीट पर रख दीं सेब की पेटियां, 1,000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बस की सीट पर रख दीं सेब की पेटियां, 1,000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की सीट पर रख दीं सेब की पेटियां, 1,000 रुपये जुर्माना
एचआरटीसी केलांग डिपो के परिचालक को दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी केलांग डिपो की बस में तैनात परिचालक को सरकारी बस की सीट पर सेब की पेटियां रखना भारी पड़ गया है। निगम प्रबंधन को मिली शिकायत के बाद प्रबंधन ने पहले उस परिचालक को कार्यालय में तलब किया फिर जांच में परिचालक के दोषी पाए जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही उसको भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। निगम प्रबंधन ने कहा है कि चालक-परिचालकों को निगम में ज्वाइनिंग के दौरान सबसे पहले यात्रियों के साथ किस तरह से व्यवहार करना है, इसके बारे में अनुशासन की बातें सिखाई जाती हैं। कहा कि निगम की बसों में मनमानी और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। 27 सितंबर को उन्हें शिकायत मिली थी कि उदयपुर से केलांग के लिए दोपहर 2:30 बजे निकली बस की लास्ट सीट में सेब की पेटियां रखी गई हैं। इस कारण कुछ यात्रियों को सीट नहीं मिलने से उन्हें खड़े-खड़े 56 किमी सफर करना पड़ा। इस पर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच कर परिचालक को आगे इस तरह की गलती न करने की हिदायत दी। लाहौल निवासी सुनील कुमार, राजेश और मनोज कुमार ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने कहा कि परिचालक को 1,000 रुपये जुर्माना के साथ सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया है।