फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Applause looted by songs and music in Dev Sadan Kullu

Kullu News: देवसदन में गीत-संगीत ने लूटी वाहवाही

Mon, 03 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 03 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Applause looted by songs and music in Dev Sadan Kullu
कुल्लू। जिले के मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में सोमवार को सुरों की महफिल सजी। संगीत के प्रशिक्षुओं ने कला की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। सूत्रधार कला संगम संस्था ने 18वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं ने अपने गुरु पंडित विद्यासागर के सम्मान में महोत्सव का आयोजन किया। इसमें गीत-संगीत, नृत्य और वादन की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें दिवंगत प्रो. श्याम लाल ठाकुर की रचित सरस्वती वंदना सरस्वती शारदा माता मुख्य रही।
विज्ञापन

प्रशिक्षु संसदी, आर्यन, जोए और कादंबिनी ने राग भोपाली, दुर्गा, सरला, अंजना एवं किरण ने राग यमन, काव्य भारद्वाज ने भजन शिव कैलाशों के वासी, सिमरन एवं गौरी ने राग देश, शिवानी एवं कनिका ने राग विहाग, सुमन बौध एवं उर्मिला ने दादरा, अर्षित शर्मा ने तबले पर तीन ताल, जगदीश शर्मा ने लोकगीत, कृष्णा शर्मा एवं नीतू सूद ने राग दुर्गा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश ठाकुर एवं अभिनंदन ने राग केदार, विजय कुमार एवं सनी ने राग बागेश्री, क्षितिज शर्मा ने भजन, स्मृति एवं करिश्मा ने राग मालकोंस की प्रस्तुति दी।
कुमारी लेकिशा ने तबला, ईशा ने फिल्मी गीत जिंदगी प्यार का गीत है, संजय ने राग शुद्ध सारंग, ट्विंकल ने लोक गीत, रोजी शर्मा ने लाहौली लोकगीत, पायल ने राग पूरिया धनाश्री, अर्पिता ने राग शुद्ध कल्याण, अमित महंत एवं निशांत गौतम ने जुगलबंदी की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं।

नृत्य में यानकी, शैली, किरण, ट्विंकल, रेखा, भारती, ममता ठाकुर, पल्लवी शर्मा और आदित्य वर्धन ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सूत्रधार संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पार्वती हाइड्रो प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष संदीप मुख्यातिथि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed