बरशैणी और नकथाण में मांगे वोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद बरशैणी वार्ड के प्रत्याशी भेदराम कुल्लवी ने बरशैणी पंचायत के गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार अभियान छेड़ा। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनके समर्थकों ने तोष, बरशैणी, कालका, नकथाण, टाहुक आदि कई गांवों में जाकर वोट मांगे। इस दौरान गांव के लोगों ने जिप प्रत्याशी के समक्ष गांव कई समस्याएं रखीं। सबसे पहले लोगों ने मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। इसके अलावा प्रत्याशी के समक्ष अन्य कई समस्याएं रखीं। इस दौरान भेदराम कुल्लवी ने लोगों की समस्याओं को सुन कर हल करने का वादा किया। गैरतलब है कि भेद राम कुल्लवी ने बर्फ से ढके बरशैणी पंचायत के गांवों में भी तूफानी दौरा किया। उनके समर्थक खूब राम धीमान का दावा है कि प्रचार अभियान में उन्हें लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है।
नेऊली में भाजपा ने जेत किया प्रचार
खराहल (कुल्लू)। नेऊली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सीता देवी ने शनिवार को नेऊली पंचायत के डुगाभ्रा,बदलोगी, देणीधार, जगोट, ग्राहंण, जुआणी सहित अन्य क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से घर द्वारा जाकर वोट मांगे। वहीं लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील है। वहीं आश्वासन दिया कि अगर वह जीत दर्ज करती है तो वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिका के आधार पर हल करेगी। इधर,इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेत्री रेशमा ठाकुर ने भी ने सीता देवी के लिए प्रचार किया। वहीं कई स्थानों पर लोगों के साथ बैठकें भी की। इस मौके पर चुनाव प्रभारी कुलदीप नैय्यर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।