फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ankit first in 5000mts race

पांच हजार मीटर दौड़ में अंकित प्रथम

Fri, 18 Dec 2015 09:39 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ankit first in 5000mts race

जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कुल्लू ने जिला स्तरीय नकद पुरस्कार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। तीन हजार मीटर दौड़ में एलएमएस के अभिलव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


जबकि, सीसे स्कूल मंगलौर का मनजीत दूसरे और सीसे स्कूल थरास का प्रभात तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा छात्रा वर्ग में सीसे स्कूल भ्रैइन स्कूल की दीपा प्रथम, थरास स्कूल की उर्मिला दूसरे और काईस स्कूल की अंकिता तीसरे स्थान पर रही। पांच हजार मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल मनाली का अंकित प्रथम, थरास स्कूल का अंजुम दूसरे और कुल्लू कॉलेज का धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी युवा सेवा एवं खेल विभाग अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed