{"_id":"696e622aaf3b53aeb2085b15","slug":"anjali-became-a-language-officer-in-the-bank-kullu-news-c-89-1-ssml1012-166994-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बैंक में भाषा अधिकारी बनीं अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बैंक में भाषा अधिकारी बनीं अंजलि
Mon, 19 Jan 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की मूरिंग पंचायत के क्वांग गांव की अंजलि कुमारी का बैंक ऑफ बड़ौदा में बतौर भाषा अधिकारी चयन हुआ है। अंजली की प्रारंभिक शिक्षा लाहौल में हुई है।
उन्होंने स्नातक राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और स्नातकोत्तर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की है। वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में 2023 से हिंदी विषय में शोध कर रही हैं। अंजली के पिता डॉ. अशोक कुमार शर्मा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में सह आचार्य है जबकि माता प्रेम देवी गृहिणी हैं। अंजली कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ परिवार के लोगों के साथ गुरुजनों को दिया है। उधर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने परिवार को बधाई दी है। संवाद