फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anger over returning the proposal for construction of pensioner building to SDM

Kullu News: पेंशनर भवन निर्माण का प्रस्ताव एसडीएम को लौटाने से नाराजगी

Wed, 18 Jun 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anger over returning the proposal for construction of pensioner building to SDM
पेंशनभोगी संघ बोला- अधिकारियों ने बिना तथ्य जाने भेजी एकतरफा रिपोर्ट
विज्ञापन

कहा - जल्द ही उपायुक्त से मिलेगा प्रदेश पेंशनभोगी संघ का प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश पेंशनभोगी संघ ने सहायक भू-व्यवस्था अधिकारी कुल्लू और तहसीलदार भू-व्यवस्था वृत्त कुल्लू ने पेंशनर भवन के निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव एसडीएम को लौटाने पर रोष जताया है।
प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महासचिव मिलाप चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भुंतर खंड इकाई के महासचिव खुशाल चंद नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला विंग) लीला डोगरा, संगठन सचिव मनोरमा डोगरा, कोषाध्यक्ष तेज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ मुख्य सलाहकार एमआर संगरोली, मुख्य सलाहकार सीताराम ठाकुर, जयकृष्ण ठाकुर, जिला पेंशनभोगी संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि होटल सरवरी के पास खाली ज़मीन पर पेंशनर भवन के निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि आवंटित करने के लिए मांगपत्र सौंपा था। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी। सहायक भू व्यवस्था अधिकारी और तहसीलदार भू व्यवस्था वृत्त कुल्लू ने संघ के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना एकतरफा रिपोर्ट दे दी। इसमें कहा है कि पेंशनर भवन निर्माण के लिए कोई उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों ने तथ्यों को जाने बिना ही एसडीएम को एकतरफा रिपोर्ट भेजी। जल्द संघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में पेंशनर भवन निर्माण के लिए 10 बिस्वा भूमि चयन करने के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पेंशनरों के तथाकथित एक संगठन में कुछ लोग दशकों से कुंडली मारकर बैठे रहे। उन्होंने पेंशनर भवन निर्माण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। ऐसे लोग केवल मंदिरों की सरायों में मासिक बैठकों के नाम पर अपनी राजनीति ही चमकाते रहे। वे पेंशनर जिला प्रशासन को गुमराह न करें बल्कि प्रदेश पेंशनभोगी संघ के प्रयासों का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed